रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। राहगीर को जबरन बाइक पर बैठाकर मारपीट, नगदी और मोबाइल लूटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान और दो बाइकें बरामद हुई हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव निवासी अनुज ने तहरीर देकर बताया था कि एक नवंबर को तीन बाइक सवार युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मोबाइल लूटने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...