Roorki News: बाइक सवार युवक की मौत के मामले में चालक पर केस
रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को देवबंद निवासी अरविंद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 15 अक्तूबर को उनका भाई रोबिन बाइक से हरिद्वार जा रहा था। हरिद्वार-मंगलौर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.