Roorki News: बाइक सवार दो युवको को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस
रुडकी, अगस्त 21 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। नारसन क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चला रहे चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गड़रीयान निवासी सुरेंद्र कुमार सैनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुरेंद्र कुमार सैनी ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र आकाश अपने दोस्त सिद्धार्थ निवासी ग्राम सरढेड़ी शाहजहांपुर के साथ बाइक से जा रहा था। तीन अगस्त को गुरुकुल नारसन पहुंचे तो मारुति कार के अज्ञात चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार आकाश और उसके दोस्त सिद्धार्थ को गंभीर चोटें आईं है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। पीड़ित ने पुलिस को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.