रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: नारसन खुर्द स्थित एक ढाबे के पास 15-20 अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक की बाइक रोककर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नारसन कला निवासी गौरव ने तहरीर देकर बताया कि 25 अगस्त को करीब 1:30 बजे वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान नारसन खुर्द स्थित सपना ढाबे के पास 15-20 अज्ञात लोगों ने उसकी बाईक को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडे लिए हुए थे। उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान अभ...