रुडकी, अगस्त 23 -- Roorki News: भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह बाइक फिसलने से एक बाइक सवार घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस सेवा को दी। इसके बाद एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार राजकुमार की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई। हादसे में राजकुमार को चोटें आईं। एंबुलेंस कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की सूचना घायल के परिजनों को भी दी गई। फिलहाल घायल का उपचार चल रहा है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...