रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: कलियर। क्षेत्र में मेहवड़ खुर्द और इमलीखेड़ा के बीच सोमवार को बाइक और टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दिलबर निवासी हबीबपुर नवादा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया गया कि हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने लोगो से घटना की जानकारी जुटाते हुए टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...