Roorki News: बाइक चोरी का केस दर्ज
रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: भगवानपुर। खुब्बनपुर गांव निवासी रोहित कुमार ने भगवानपुर कोतवाली में तहरीर देकर बाइक चोरी होने की शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रोहित कुमार ने तहरीर में बताया कि 15 अगस्त 2026 को दोपहर बाद खुब्बनपुर गांव के समीप से उनकी बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उप निरीक्षक आशीष नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बाइक की तलाश के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.