रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: तेज और लापरवाही से बाइक चलाकर साइकिल सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रहमतपुर निवासी सुबोध कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रुड़की से कांवड़ पटरी मार्ग से साइकिल पर अपने घर जा रहे थे। कलियर में एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...