Roorki News: बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल, चौराहों पर पुलिस ड्यूटी की मांग
रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। अमर जवान चौक के पास सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। मुख्तार अली बस अड्डा-अमर जवान चौक के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। कस्बावासियों यशवीर सिंह, डॉ. जोध सिंह, बिट्टू चौधरी, महावीर सिंह, इंद्रेश, मोती, मुकेश कुमार, नीटू कुमार और रामकुमार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से अमर जवान चौक और शिव चौक पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.