Roorki News: बाइक की टक्कर को लेकर विवाद, पांच पर मुकदमा
रुडकी, अक्टूबर 4 -- Roorki News: कोटा मुरादनगर गांव में बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रजत कुमार पुत्र धूम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता सड़क से जा रहे थे। इसी दौरान गांव के सचिन ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर सचिन ने अपने भाइयों और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके पिता से मारपीट शुरू कर दी। रजत के अनुसार, वह, उसकी पत्नी, बहन और चाचा बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे सभी घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.