Roorki News: बहुद्देशीय शिविर में 17 शिकायतें मिलीं, 14 का मौके पर निस्तारण
रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मंगलौर में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में लगे शिविर में 520 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 17 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गईं। शिविर में 210 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। नगर पालिका परिसर में आयोजित शिविर में 25 विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.