रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: लक्सर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर में दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, एसडीओ अमित चंद, वीडीओ प्रवीण भट्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...