Roorki News: बहन से राखी बंधवाने जा रहे दो भाइयों की बाइक कार से टकराई
रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जा रहे बाइक सवार दो युवक कार की चपेट में आने से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने दोनों घायलों को झबरेड़ा के एक डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को रुड़की रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम राजूपुर, थाना देवबंद निवासी सुखदेव और अमरपाल शुक्रवार को एक ही बाइक से अपनी बहन के यहां ग्राम बिलासपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों रक्षाबंधन के त्योहार पर बहन से राखी बंधवाने के लिए निकले थे। जैसे ही दोनों रामनगर गांव के पास पहुंचे तो मोड़ पर पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: राखी बंधवाने जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.