रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल में शनिवार को प्रधानाचार्य के निर्देश पर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के साथ बस्ता रहित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 244 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ाई के तनाव से दूर रहकर कौशल आधारित गतिविधियों में हिस्सा लिया। नोडल शिक्षक विश्वास कुमार ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। कक्षा छह की छात्राओं ने कुर्सी दौड़, कक्षा सात की छात्राओं ने पेंटिंग और 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने अंत्याक्षरी और क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...