रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: रुड़की। रोडवेज बस अड्डे पर पहले से ही बसों की संख्या सीमित है। ऐसे में रक्षाबंधन से एक दिन पहले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने से व्यवस्था और दबाव में आ गई। यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र पर पहुंचकर बस आने की जानकारी लेते रहे। वहीं, डिपो में खड़ी बसों को भी संचालित करने के लिए यात्रियों ने अधिकारियों पर दबाव बनाया। यात्रियों का कहना था कि त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम को पहले से ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि यात्रियों को घंटों इंतजार न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Gangapar News: प्राईवेट वाहन छोड़ सरकारी बसों से बहनों ने की यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...