रुडकी, अगस्त 16 -- Roorki News: बसेड़ी खादर गांव में शुक्रवार देर रात विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन रेंजर महेंद्र गिरी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची, टीम ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाद में उसे उसके प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन रेंजर महेंद्र गिरी के नेतृत्व में यह रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की टीम में गुरजंट सिंह भी शामिल रहे। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव या आसपास के क्षेत्र में कोई वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, त...