Roorki News: बच्चों के पीछे दौड़ा पालतू कुत्ता, विरोध करने पर धमकी देने का आरोप
रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। मोहितपुर गांव में पालतू कुत्ते को खुला छोड़ने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण ने गांव के ही व्यक्ति पर कुत्ते को खुला छोड़ने, विरोध करने पर गाली-गलौज करने और फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। मोहितपुर निवासी सोबान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने बच्चों को खेलपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में एक ग्रामीण का घर पड़ता है। आरोप है कि ग्रामीण ने एक पालतू कुत्ता पाल रखा है, जिसे अक्सर खुला छोड़ दिया जाता है। गुरुवार सुबह घर के बाहर मौजूद कुत्ता अचानक उसके बच्चों के पीछे दौड़ पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.