रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता । रायपुर गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में एक युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी नफीस और मुशर्रफ के बच्चों के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। उस समय गांव के संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...