Roorki News: बंद मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के गांव उदलहेड़ी में बंद मकान से हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार शातिर आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत शत प्रतिशत माल बरामद किया गया है। वारदात में प्रयुक्त एक कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। 21 अगस्त को उदलहेड़ी निवासी रोहित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 6-7 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की दी थी। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए संदिग्धों से पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.