Roorki News: बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चोरी
रुडकी, जुलाई 8 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित साउथ सिविल लाइन निवासी इश्तियार ने मंगलवार की देर शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दो दिन पूर्व परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। इस बीच रात में किसी समय चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया। वह रिश्तेदारी से घर वापस आए तो चोरी का पता चला। बताया कि चोर घर से हजारों की नगदी और कीमती जेवर चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.