रुडकी, नवम्बर 16 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में सोमवार को फिजिशियन और ईएनटी विशेषज्ञ के नहीं मिलने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों विशेषज्ञ डॉक्टरों के अवकाश पर रहने के कारण 100 से अधिक मरीजों को बिना उपचार कराए ही वापस लौटना पड़ा। दूरदराज के क्षेत्रों से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो उनकी परेशानी और बढ़ गई। कई मरीज घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर घर लौट गए, जबकि कुछ को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...