Roorki News: फिजिशियन के अवकाश पर रहने से जनरल ओपीडी के मरीजों की मुश्किल बढ़ी
रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल रुड़की में सोमवार को भी फिजिशियन डॉ. राशि अवकाश पर रहीं। इसके चलते जनरल फिजिशियन डॉ. मशरूफ ने ही जनरल ओपीडी की जिम्मेदारी संभाली। एक ही डॉक्टर के होने से मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इन दिनों वायरल संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण अस्पताल की जनरल ओपीडी में मरीजों की संख्या भी काफी अधिक रही। सुबह से ही पंजीकरण कक्ष और डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। यह भी पढ़ें- Almora News: जिला अस्पताल में ओपीडी पहुंची 800 पार यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बुखार, जुखाम के मरीजों में बढ़ोतरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.