Roorki News: फायरिंग मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। सोहलपुर गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे एक युवक पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा निवासी सागर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई को उनके जीजा शिव नारायण के निधन के बाद वह सोहलपुर गांव में आयोजित अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद टोड़ा कल्याणपुर निवासी उज्जवल शर्मा ने रंजिश के चलते अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.