रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। श्रीराम फाइनेंस कंपनी के मालवीय चौक कार्यालय में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फायर स्टेशन को सोमवार रात आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद टीम मिनी प्रेशर वैन लेकर मौके पर पहुंची। उस समय कार्यालय के प्रथम तल पर भीषण आग लगी हुई थी और काफी मात्रा में घना धुआं निकल रहा था। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल की दूसरी गाड़ी भी मौके पर बुला ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...