Roorki News: फसल गिरने की आशंका देख गन्ने की बंधाई में जुटे किसान
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: नारसन, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से खेत की मिट्टी में नमी की मात्रा ज्यादा हो जाने से गन्ने की खड़ी फसल के गिरने का खतरा बन गया है। फसल को गिरने से बचाने के लिए जागरूक किसान तेजी के साथ गन्ने की बंधाई के कार्य में जुट गए हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गन्ने की खड़ी फसल का गिरने से बचाने के लिए उसकी बधाई का कार्य अवश्य करना चाहिए। किसानों को गन्ने की खड़ी फसल के गिरने पर कई तरह की दिक्कत आती है। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। फसल की पैदावार और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होती है। यह भी पढ़ें- Roorki News: बारिश से धान और गन्ने की फसल गिरने का डर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.