Roorki News: फर्जी प्रपत्र मामले में विधायक ने एसपी देहात से की कार्रवाई की मांग
रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: मंगलौर। एसआईआर के तहत जावेद के नाम का कथित दुरुपयोग कर उनके रिश्तेदार का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फर्जी प्रपत्र दाखिल किए जाने के मामले में विधायक काजी निजामुद्दीन ने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल से मुलाकात की। विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जावेद का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई प्रपत्र दाखिल नहीं किया। विधायक ने कहा कि बिना सहमति नाम का इस्तेमाल कर आवेदन करना गंभीर मामला है। एसपी देहात ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी मंगलौर से कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.