Roorki News: फर्जी दस्तावेजों से दूसरे का मकान अपना बताया, 80 हजार की सरकारी मदद भी ली
रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। दूसरे की जमीन और मकान को अपना दर्शाकर कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम फर्जी गृहकर रसीद तैयार कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 80 हजार रुपये की धनराशि ले ली। मोहल्ला बंदरटोल निवासी फखरूद्दीन अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके मकान को आरोपी ने बेईमानी की नीयत से अपना दर्शाया। आरोप है कि इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर नगर पालिका और प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभ लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.