रुडकी, जुलाई 6 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। शेरपुर खेलमऊ गांव में सोमवार को बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शेरपुर खेलमऊ निवासी अनिल कुमार (22) पुत्र रहतू गांव में ही दर्जी का काम करता था। सोमवार को वह अपनी दुकान पर ग्राहक के कपड़ों पर बिजली की प्रेस कर रहा था। इसी दौरान अचानक प्रेस में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से उसे जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने अनिल को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...