Roorki News: प्राचीन हनुमान मंदिर की भूमि की पैमाइश की
रुडकी, जुलाई 25 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। बाणगंगा नदी के निकट रेलवे लाइन के पास प्राचीन हनुमान मंदिर की भूमि को लेकर विवाद के मामले में टीम ने शनिवार को भूमि की पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया है। अब रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को दी जाएगी। इसके बाद सोमवार में भूमि की हदबंदी का कार्य किया जाएगा। रेलवे लाइन के निकट सैदाबाद गांव के जंगल में प्राचीन हनुमान मंदिर है। ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर ब्रिटिश हुकूमत के समय का बना हुआ है लेकिन उसी के निकट जंगल में रायसी के दो लोगों ने मंदिर परिसर की जमीन पर कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों का कहना था कि इससे पहले भी कई बार भूमि की पैमाइश कराई गई लेकिन दोनों लोगों ने तहसील प्रशासन की टीम के साथ मिलीभगत कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.