Roorki News: प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित करेगी परशुराम स्वाभिमान सेना
रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। परशुराम स्वाभिमान सेना की ओर से प्रतिभावान युवाओं एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं के सम्मान के लिए चार अक्टूबर को नगर निगम सभागार रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और मुख्य वक्ता सुनील भराला होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बिजनौर सुबोध पारासर, आई.पी.एस. कॉलेज के चेयरमैन विवेक शर्मा और पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रुड़की दिनेश कौशिक सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.