रुडकी, जुलाई 26 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। जाट समाज सेवा समिति की ओर से नगर निगम सभागार में रविवार को प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं समाज के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी और एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान ने सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सुभाष पहलवान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का लक्ष्य समाज में अपनी अलग पहचान बनाना और उसे बनाए रखना होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में जाट समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान उन्होंने कहा...