रुडकी, अक्टूबर 2 -- Roorki News: लंढौरा। लंढौरा क्षेत्र में पुलिस कर्मी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि जौरासी रोड के पास खेतों में कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हुई। पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोग खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एक आरोपी खेत में गिर गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सईद निवासी मातावाला हसनबाग बताया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ सुलेमान व मुन्ना निवासी जौरासी भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...