Roorki News: प्रजापति जन कल्याण समिति के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
रुडकी, जुलाई 19 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। प्रजापति जन कल्याण समिति रुड़की की बैठक रविवार को मोहित प्रजापति के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर कर्म सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. प्रमोद सिंह ने किया। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में समिति की कार्यकारिणी ने माटी कला बोर्ड में गैर-प्रजापति समाज के व्यक्ति की नियुक्ति के विरोध में चलाए गए आंदोलन और उससे जुड़ी उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता बनाने और संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति जल्द ही पौधारोपण अभियान चलाएगी। साथ ही, अगस्त में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। छह सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.