Roorki News: पॉक्सो के मामले में आरोपी के घर की कुर्की
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: लंढौरा। पॉक्सो के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर की कुर्की की गई है। पुलिस ने आरोपी के घर का सामान जब्त कर कोतवाली भेज दिया है। आरोप है कि जैनपुर झंझेड़ी निवासी 21 वर्षीय जावेद करीब दो माह पहले 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला दर्ज करने के कुछ दिन बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया था। जिस पर कोर्ट से आरोपी के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किए गए थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: किशोरी को बहलाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार शनिवार को दारोगा नीलम कुमारी के नेतृत्व में आरोपी के घर की कुर्की की गई। पुलिस ने आरोपी के घर से सामान जब्त कर कोतवाली भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.