रुडकी, जुलाई 29 -- Roorki News: लक्सर। भगतनपुर गांव के जंगल में बुधवार को उस समय दहशत फैल गई, जब गन्ने की बधाई करने गए करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को गुलदार दिखाई दिया। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार ने एक कुत्ते का शिकार किया हुआ था और खेत के पास ही पेड पर मौजूद था। अचानक गुलदार को देखकर सभी ग्रामीण भयभीत हो गए और सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के गुरजंट सिंह, सुमित कुमार और शिवकुमार मौके पर पहुंचे। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही गुलदार जंगल की ओर भाग चुका था। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...