रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: लक्सर। तेज हवा के चलते लक्सर-बालावाली रोड पर रायसी क्षेत्र में एक पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई और सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर रायसी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराने में जुट गई। पुलिस ने तत्काल वन विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। पुलिस की तत्परता और वन विभाग की कार्रवाई से सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...