Roorki News: पेट में चुभन-दर्द के साथ आ रहा तेज बुखार, वायरल फीवर के मरीज बढ़े
रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: बदलते मौसम के बीच रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मरीजों में तेज बुखार के साथ पेट में चुभन और दर्द, बदन दर्द, सिरदर्द, कमजोरी और भूख कम लगने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। कई मरीजों में प्लेटलेट्स भी कम पाई जा रही हैं। प्लेटलेट्स कम होने के कारण मरीजों और परिजनों में डेंगू को लेकर चिंता बढ़ रही है, हालांकि जांच कराने पर कई मरीजों की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। सिविल अस्पताल रुड़की के साथ ही शहर के निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में लगातार बदलाव के कारण वायरल संक्रमण का असर बढ़ सकता है। वायरल फीवर में बुखार कई दिनों तक बना रह सकता है। इसके साथ शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, थकान और कमजोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.