Roorki News: पूर्व मेयर गौरव गोयल ने एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित
रुडकी, अक्टूबर 13 -- Roorki News: पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने कैंप कार्यालय पर एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पटका और फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गौरव गोयल ने कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और लगन से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। एनएसयूआई के विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों पर जीत दर्ज कर अपनी क्षमता साबित की है। इससे अन्य विद्यार्थियों में भी संगठन के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनीष परमार, डीएवी कॉलेज रुड़की के अध्यक्ष आर्यन चौधरी, उपाध्यक्ष मयंक कर्नवाल, सहसचिव खुशी धीमान, कोषाध्यक्ष अंजली शर्मा, शानवीर, उदय, अनिल परमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.