रुडकी, अक्टूबर 13 -- Roorki News: गन्ना विकास समिति में मंगलवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना संरक्षण प्रस्तावों की स्वीकृति और नए गन्ना क्रय केंद्र खोलने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में जरूरत से अधिक गन्ना क्रय केंद्र खोले जाने की मांग पर डायरेक्टरों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पूर्व की भांति ही गन्ना क्रय केंद्र खोले जाने चाहिए। बैठक में गन्ना कृषकों की ओर से विभिन्न चीनी मिलों के नए क्रय केंद्र स्थापित करने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्रों पर विचार किया गया। डायरेक्टरों ने कहा कि क्रय केंद्रों का निर्धारण क्षेत्र की जरूरत और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। अनावश्यक रूप से अधिक केंद्र खोलने से संबंधित प्रस्तावों पर विचार करते समय संतुलन बनाए रखना जरूरी है।...