रुडकी, अक्टूबर 7 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता श्रीराम शिव शक्ति रंगमंच रामलीला समिति की ओर से मंगलवार रात गणेश पूजन के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की पूजा-अर्चना कर रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला के मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य की विजय का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। मंचन में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को कलाकारों की ओर से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रामलीला देखने के लिए कस्बे के साथ आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं आते हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: झंडा शोभायात्रा के साथ श्री रामलीला का हुआ शुभारंभ यह भी पढ़ें- Balrampur News: 67वीं रामलीला में स्थानीय कला...