रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: पूर्वी अंबर तालाब स्थित खन्ना ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये के जेवर चोरी के मामले में पुलिस अब बागपत जेल में बंद एक महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों की निशानदेही पर चोरी के अन्य जेवर भी बरामद हो सकते हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी अंबर तालाब में विनोद खन्ना की खन्ना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। पिछले माह चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कुछ दिन बाद बागपत पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर बागपत और रुड़की की सर्राफा दुकानों में हुई चोरी का खुलासा किया था। इसके दो दिन बाद रुड़की पुलिस ने एक अन्य आरोपी ...