Roorki News: पुलिस ने लगाई जागरूकता चौपाल
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: भगवानपुर। नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा को लेकर भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम सिकंदरपुर भैंसवाल गांव में जागरूकता चौपाल आयोजित की। एसएसपी के निर्देश पर आयोजित चौपाल में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अंकित थपलियाल ने ग्रामीणों को विभिन्न अपराधों से बचाव के उपाय बताए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे का कारोबार समाज और युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। ग्रामीणों से अपील की गई कि गांव में यदि कोई व्यक्ति नशे की तस्करी करता है या तस्करों को संरक्षण अथवा सहयोग देता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.