रुडकी, अगस्त 1 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.41 लाख रुपये कीमत की चोरी हुई रूलर मशीन तथा वारदात में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को सिरचंदी निवासी अलीशान पुत्र इमरान ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उनके गोदाम का ताला तोड़कर रूलर मशीन चोरी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...