Roorki News: पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी एसके जलालुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने गंगनहर पटरी के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोककर पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की बताई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ वाजिद हाल निवासी कलियर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीम में उप निरीक्षक भजराम चौहान,हेड कांस्टेबल रजत चौधरी, कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.