Roorki News: पुलिस ने चलाया क्षेत्र में सत्यापन अभियान
रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। पुलिस ने कलियर, महमूदपुर, किलकिली साहब, नई बस्ती और बेडपुर में चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान करीब 320 लोगों का मौके पर सत्यापन किया। वहीं, करीब 40 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर सत्यापन की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर 7,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, साइबर शिकायतों से जुड़े दो संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: साइबर बचाव को पुलिस ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.