रुडकी, सितम्बर 14 -- Roorki News: मंगलौर। पुलिस टीम ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चेक बाउंस और जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों में ​विजय त्यागी, मोहम्मद नदीम खान एनआई एक्ट में लंबे समय से गैरहाजिर थे। ​सलमान के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...