Roorki News: पुलिस और सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में निकली सालियर कांवड़ यात्रा
रुडकी, अगस्त 11 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सालियर क्षेत्र से निकली कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार की शाम पुलिस और सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी रही। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पहले से ही व्यापक इंतजाम किए थे। कांवड़ियों के साथ यात्रा में शामिल लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और सुरक्षा बल के जवान लगातार मार्ग पर गश्त करते रहे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। यात्रा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और कांवड़ियों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए पुलिसकर्मी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे। रामपुर चुंगी पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां से बड़ी संख्या में कांवड़ियों और वाहनों का आवागमन होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.