Roorki News: पुरानी रंजिश में युवक पर रॉड से हमला, एम्स में भर्ती
रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: लक्सर। खेड़ी कला गांव में रंजिश के चलते युवक नाथीराम पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। 31 अगस्त की शाम दुकान पर सामान लेने गए युवक को कुछ लोगों ने घेरकर मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे छुड़ाया। परिजन उसे लक्सर और हरिद्वार अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में एम्स रेफर किया गया। युवक की मां अंजू देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.