रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: भगवानपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। सिकरोड़ा गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर उपनिरीक्षक बालम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक पक्ष के महबूब और शम्भू तथा दूसरे पक्ष के उवैश और सहबान उर्फ भुरान आपस में विवाद करते हुए मारपीट पर आमादा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...