रुडकी, अक्टूबर 19 -- Roorki News: क्षेत्र के पीरपुरा गांव में फायरिंग किए जाने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच में सामने आया है कि कार और बाईक पर सवार होकर आए लोगों की ओर से फायरिंग की गई थी। शनिवार की देर रात करीब 12:52 बजे पीरपुरा गांव में फायरिंग की घटना हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। वीडियो में कुछ लोग काले रंग की कार और बाईक से गांव में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इन लोगों ने अपने हाथों में लिए तमंचों से मकानों की छतों की ओर फायरिंग की थी। घटना से क्षेत्र के लोगों में भय और आक...